logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहपुर के सुजानपुर में गूँजा ‘जय भीम’: प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा, केक काटकर मनाया डॉ. अम्बेडकर जयंती



ग्रामवासियों के साथ उत्साहपूर्ण आयोजन, मातृशक्ति की बड़ी भागीदारी; प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया शत-शत नमन





फतेहपुर, 14 अप्रैल 2026 अरविन्द भारती संवाददाता











फतेहपुर जनपद के ब्लॉक बहुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजानपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाई गई। ग्राम प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। आयोजन में ग्रामवासियों के साथ-साथ मातृशक्ति की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा गांव ‘जय भीम’ के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्राम पंचायत में निकाली गई विशाल शोभायात्रा रही। प्रधान हेमलता पटेल की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। बाबा साहेब की फूलों से सजी झांकी और हाथों में नीले ध्वज लिए युवाओं व महिलाओं का जोश देखते ही बन रहा था। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए धर्मेंद्र सिंह जनसेवक ने भी युवाओं के साथ बाबा साहेब को नमन किया।

शोभायात्रा के समापन पर आयोजित विशेष समारोह में प्रधान हेमलता पटेल ने ग्रामवासियों के साथ केक काटकर डॉ. अम्बेडकर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। उन्होंने सभी का मुँह मीठा कराते हुए भाईचारे, समानता और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। साथ ही बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

इस गौरवमयी आयोजन में रानी, सुमन, विजमा, कमला, सुरेश, शिवम सिंह, शिवा, गोपाल, धर्मेंद्र, सुनील, पंकज, राहुल, रोहित, उत्कर्ष, शिवकरण, संजय, कमलेश सहित सैकड़ों ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं पूरी सक्रियता के साथ उपस्थित रहीं।

सुजानपुर में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, जागरूकता और बाबा साहेब के विचारों के प्रति समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा।

4
5795 views

Comment