logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्णिया में ट्रैफिक पर सख्ती: 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान

संवादाता
मेराज सिद्दिकी
पूर्णिया बिहार
पूर्णिया में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला प्रशासन और पूर्णिया पुलिस द्वारा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक शहर के प्रमुख इलाकों में सख्त निगरानी रखी जाएगी।
अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों और लापरवाही से ड्राइविंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। “हेलमेट नहीं तो चालान” के नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा।
प्रशासन के अनुसार, आरएन साह चौक, लाइन बाजार, गिरजा चौक और फोर्ड चौक जैसे व्यस्त क्षेत्रों में विशेष रूप से चेकिंग बढ़ाई गई है। इन जगहों पर पुलिस बल तैनात कर लगातार निगरानी की जा रही है।
अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना है

13
7127 views

Comment