logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Dr. Bhimrao Ambedkar जयंती पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस दिल्ली प्रदेश के द्वारा सामाजिक एकता का संदेश

नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में आज नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस के साथियों द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया।

कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें दिल्ली के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रविंदर मलिया, दिल्ली सचिव विशाल कुमार एवं जिला अध्यक्ष भारत भूषण मुख्य रूप से शामिल हुए। सभी नेताओं ने डॉ. अंबेडकर के संविधान निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान एवं समाज के प्रति उनकी सेवाओं को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रविंदर मलिया ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही एक समृद्ध एवं समानता पर आधारित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सामाजिक एकता एवं शिक्षा के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर जी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

6
1040 views

Comment