logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बदनावर में कांग्रेस ने संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती मनाई*

*बदनावर-धार:- AIMA Social Media Activist / Journalist राजू गजभिये * *बदनावर में कांग्रेस ने संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती मनाई*

बदनावर। नगर कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 जन्म जयंती पर आज अंबेडकर चौराहे पर स्थित बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन सिंह पवार ने कहा कि बाबा साहब ने हमें समानता का भाव सिखाया और हमें इस रास्ते पर चलना चाहिए नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती ने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान को भाजपा की सरकार बदलना चाहती है हमें ऐसी शक्तियों का डट कर मुकाबला करना है। विधायक प्रतिनिधि कैलाश गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान से भेदभाव की जो नीति थी वह समाप्त हुई और समाज में समानता का भाव आया मगर नरेंद्र मोदी की सरकार उसे संविधान को खत्म करना चाहती है जिसके खिलाफ कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को डटकर मुकाबला करना होगा। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक टल्ला मोदी, पूर्ण नगर कांग्रेसअध्यक्ष सुरेशपटेल, अतुल बाफना, सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, विधायक प्रतिनिधि विनोद शर्मा, पूर्व ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेश मुकाती पूर्व मंडल अध्यक्ष धनपाल सिंह, जिला युवक कांग्रेस महासचिव यशवर्धन सिंह पवार, सुरेश द्विवेदी, जमील कुरैशी, बद्रीलाल पाटीदार, उमेश पाटीदार, दिग्विजय सिंह चुंडावत, अब्दुल खालिद बादशाह, प्रकाश निनामा, प्रकाश मकवाना, संदीप चंद्रावत,पूर्व सरपंच पीरु लाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी संदीप माहेश्वरी ने दी।

7
314 views

Comment