logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैमूर/बिहार, रेड रोज पब्लिक स्कूल हाटा का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल


कैमूर। नगर पंचायत हाटा के वार्ड संख्या 9 स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव रविवार को अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। वही कार्यक्रम में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों और विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की गूँज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। बता दें कि समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोकजीत कुमार (कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद कैमूर), शुभम प्रकाश (प्रखंड विकास पदाधिकारी, चैनपुर) और अंशु कुमार (प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री दिलीप कुमार उपाध्याय ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र और राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर भव्य स्वागत किया। वही कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और श्री राम की मनमोहक झांकी के साथ हुई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाध्यापक श्वेतांक उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा तैयार की गई इन प्रस्तुतियों की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। आपको बता दें कि विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री दिलीप कुमार उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से हर वर्ष इस उत्सव का आयोजन किया जाता है। उन्होंने गर्व के साथ साझा किया कि "इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इसका श्रेय शिक्षकों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को जाता है।" वही अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित जीवन शैली के लिए पहचाना जाने वाला रेड रोज पब्लिक स्कूल आज हाटा नगर पंचायत में सुर्खियां बटोर रहा है। कार्यक्रम के अंत में निदेशक ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और शिक्षकों के सराहनीय योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। आपको बताते हुए चलें कि क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने शिक्षा के प्रति श्री दिलीप कुमार उपाध्याय के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

3
504 views

Comment