logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती


*बृजमनगंज, महराजगंज:* आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय परिसर में आज संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज के दबे-कुचले, शोषित और वंचित वर्ग को संविधान के माध्यम से समानता का अधिकार दिलाया। उनका जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय की मिसाल है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक समाज का निर्माण करना चाहिए।कार्यक्रम में नगर पंचायत के समस्त सभासदगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यालय परिसर 'जय भीम' और 'बाबा साहब अमर रहें' के नारों से गूंज उठा।
सभासद झिनक विश्वकर्मा, सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, मुन्नू दुबे, दिलीप कनौजिया, कासिम अली सहित अनेक लोग मौजूद रहे l

41
5947 views

Comment