logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बदनावर में एकल खिड़की की प्रणाली की शुरुआत - अब मिलेगी सभी सेवाओं की एक ही जगह पर सुविधा*

बदनावर-धार :- Raju Gajbhiye AIMA Social Media Activist / Journalist

एकल खिड़की प्रणाली से मिलेगा समस्याओं का त्वरित समाधान,
सोमवार को विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन किया, एकल खिड़की और स्वच्छता पखवाड़ा का किया शुभारंभ किया, 11000 डस्टबीन बांटने की शुरूआत की।
बदनावर।
सेवा, समर्पण, सुशासन एवं अन्त्योदय पखवाड़ा के तहत सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर 11000 डस्टबीन वितरण करने के साथ एकल खिड़की की शुरूआत की गई। साथ ही विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया तथा विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। नगर परिषद में एकल खिड़की का विधिवत नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया तथा हेल्पलाईन नंबर 07295 232085 जारी किया। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं एवं शिकायतों के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराना है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और मूलभूत सुविधाओं का समाधान एक ही खिड़की पर किया जाएगा। इससे समय की बचत होगी और हितग्राहियों को अनावश्यक परेशान नही होना पड़ेगा।
वार्ड क्रमांक 1 में करीब 20 लाख रूपए की लागत से नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। यहां इंद्रेश वाटिका एवं लोगों की सुविधाआंें के लिए चददर शेड निर्माण और ड्रेनेज लाइन का भूमिपूजन किया। नगर के विभिन्न वार्डो में 10 जलमंदिर का शुभारंभ किया गया। इस प्रकार नगर परिषद में स्वच्छता पखवाडा के तहत नगर वासियों को डस्टबीन वितरण करने की शुरूआत की गई। नगरीको को आबादी अनुसार करीबन 11 हजार डसबीन वितरीत किये जावेगें। साथ ही नगर के वार्डो में साफ सफाई की शुरूआत भी की गई। सफाई कर्मियो द्वारा एक साथ वार्ड में झाडू लगाकर सफाई अभियान की शुरूआत की गई यह अभियान प्रतिदिवस नगर के अन्य वार्डो में भी चलाया जावेगा। हितग्राही लाभान्वित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 35 हितग्राहियों को 1-1 लाख रूपए की किश्त जारी कर लाभान्वित किया गया। साथ ही 66 खाद्यान्न पर्ची भी वितरित की गई इससे 190 परिवार के 230 लोग लाभान्वित हांेगे। एकीकृत सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 6 लोग लाभान्वित हुए। संबल योजना के तहत 2-2 लाख रूपए की स्वीकृति पत्रक पात्र लोगों को प्रदान किए। इस अवसर पर नप उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पंवार, पार्षद भारती राठौड़, जितेन्द्र शर्मा, अनिता संतोष चैहान, अनिता दिपक जादव झन्नुबाई सिर्वी, सुखराम देवदा, चेना बाई भेरूलाल डामर, एल्डर मेन मितेश शर्मा, कन्हैयालाल गुर्जर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर, पिछडा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र राठौड, विधायक प्रतिनिधि हेमंत मोदी, संतोष राव, संतोष चोहान, दिपक जादव, प्र्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जगजीवनसिंह पंवार, वरिष्ठ पत्रकार विजय बाफना, शरद पगारिया, पुरूषोत्तम शर्मा, प्रवीण चावला, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

6
188 views

Comment