कम्पिल के रौकरी गांव में भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई, बड़ी संख्या में जुटी जनता
कम्पिल थाना क्षेत्र के रौकरी गांव में भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक जागरूकता से जुड़े आयोजन भी किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम बेहद सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित किया गया है। ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, और सभी वर्गों के लोग एकजुट होकर इस जयंती समारोह को सफल बना रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।