आज नागदा में बाबा साहब की 135 वि जयंती पर नगर पालिका ने बाबा साहब की प्रतिमा पर आकर्षक विद्युत सज्जा आज निकलेगा चल समारोह
*आज बाबा साहब की 135वीं जयंती*
*नपा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर की आकर्षक विद्युत सज्जा आज निकलेगा चल समारोह*
*उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज की खास खबर*
पाड़ल्या कला में हुआ आंबेडकर भवन के नवीन शेड का लोकापर्ण
नागदा। डॉ_भीमराव_आंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती मंगलवार को उनके अनुयायियों द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी। एक दिन पहले ही बाबा साहब की जयंती को लेकर आयोजन की शुरुआत हो गई। नगरपालिका द्वारा पाड़ल्या कला स्थित आंबेडकर भवन के नवीन शेड का लोकापर्ण किया गया। यहां 33 लाख रुपए की लागत से शेड का निर्माण किया गया। वहीं 16.28 लाख रुपए की लागत राशि से बेरछा रोड़ माताजी मंदिर के समीप शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया।
युवराज धर्मशाला से चल समारोह, बालाजी गार्डन से वाहन रैली
डॉ. आंबेडकर आयोजक समिति और संयुक्त बहुजन समाज के बैनर तले मंगलवार दोपहर 3 बजे पुरानी नगर पालिका युवराज धर्मशाला के पास से चल समारोह शुरू होगा। जो शहर के मुख्य मार्ग से होकर पुराना बस स्टैंड आंबेडकर जी की प्रतिमा पहुंचेगा। यहां संगठन पदाधिकारी बाबा साहब की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे। जिसके बाद चल समारोह पाड़ल्या कलां स्थित आंबेडकर भवन पहुंचकर समाप्त होगा। इसी तरह संयुक्त बहुजन समाज द्वारा वाहन रैली निकाली जाएगी। बालाजी गार्डन से वाहन रैली शुरू होगी। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुराना बस स्टैंड स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पहुंचेगी। यहां बाबा साहब की प्रतिमा का माल्यापर्ण किया जाएगा।