logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एम्स चैरिटेबल ट्रस्ट नाशिक की ओर से डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं

प्रतिनिधी
नाशिक: एम्स चैरिटेबल ट्रस्ट, नाशिक की ओर से समस्त भारतवासियों को भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अपने संदेश में कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की प्रेरणा देता है। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया, जो आज भी हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है।
इस अवसर पर ट्रस्ट ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में भाईचारा, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करें।
एम्स चैरिटेबल ट्रस्ट ने आगे कहा कि बाबा साहेब का सपना एक ऐसे भारत का था, जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान मिले, और हमें मिलकर उस सपने को साकार करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

24
555 views

Comment