logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेगूसराय जिले के विक्रमपुर पुल के पास वीडियोग्राफर सुजीत कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सेशन सिंह उर्फ प्रमानंद सिंह,

बेगूसराय जिले के विक्रमपुर पुल के पास वीडियोग्राफर सुजीत कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सेशन सिंह उर्फ प्रमानंद सिंह, निवासी विक्रमपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी से गहन पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम सुराग मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बेगूसराय मंडल कारा (जेल) भेज दिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
ज्ञात हो कि विक्रमपुर पुल के पास सुजीत कुमार का शव संदिग्ध हालत में मिला था। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों के आरोप और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह मामला हत्या में बदल गया।

1
310 views

Comment