logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानव-वन्य जीव संघर्ष पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बैठक का आयोजन हुआ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ में सोमवार को मानव-वन्य जीव संघर्ष के पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजना 2025 के सफल क्रियान्वयन को लेकर आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव शशि गजराना ने की। इस दौरान एसडीएम अभिषेक चारण, एएसपी भागचंद्र और एसीएफ संजू शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जंगल किनारे और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले मानव-वन्य जीव संघर्ष से प्रभावित लोगों को कानूनी सहायता, मुआवजा और अन्य राहत उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। साथ ही पीड़ितों की पहचान और योजना के प्रभावी समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।
सचिव गजराना ने बताया कि वन क्षेत्रों से लगे आबादी इलाकों में वन्य जीवों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे वे जंगल की सीमाओं से निकलकर आबादी क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं। इसके कारण मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो मानव जीवन और वन्य जीव दोनों के लिए खतरा बन रही है। उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को कानूनी मदद, मुआवजा व सहयोग उपलब्ध कराना है। इसके लिए जिले में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Aima media jhalawar

14
528 views

Comment