logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटनी प्रयोग में 10×5 मीटर प्लॉट से 2.8 किलो हरा गेहूं दाना उत्पादन

प्रखंड के इजरहटा पंचायत में कृषि विभाग की ओर से गेहूं फसल का वैज्ञानिक कटनी प्रयोग कराया गया। यह प्रयोग किसान लखन मुखिया के खेत में 10×5 मीटर के निर्धारित प्लॉट में किया गया, जिसमें हरे दाने का कुल वजन 2 किलो 800 ग्राम दर्ज किया गया। इस प्रयोग का उद्देश्य फसल की वास्तविक उपज का आकलन करना है, ताकि सरकारी आंकड़ों को अधिक सटीक बनाया जा सके।कटनी प्रयोग जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी ललन कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के प्रयोग से उत्पादन क्षमता का सही अनुमान मिलता है, जिससे किसानों को भविष्य में बेहतर मार्गदर्शन दिया जा सकता है।मौके पर डाटा ऑपरेटर शत्रुघ्न कुमार, कृषि समन्वयक आशीष कुमार वर्मा, किसान सलाहकार राम सखा दास सहित किसान सुनील साहु, विनय यादव और अन्य ग्रामीण किसान मौजूद रहे। सभी ने इस प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखा और जानकारी प्राप्त की।

9
687 views

Comment