logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री गौतम ऋषि तीन दिवसीय भव्य मेले के लिए भक्तों की टोली रवाना, वाहनों की लगी लंबी कतार सियाणा। (रामसिंह महेचा) क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का

श्री गौतम ऋषि तीन दिवसीय भव्य मेले के लिए भक्तों की टोली रवाना, वाहनों की लगी लंबी कतार
सियाणा। (रामसिंह महेचा)
क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री गौतम ऋषि महादेव जी के पावन अवसर पर 13 से 15 अप्रैल तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय भव्य विशाल मेले के लिए श्रद्धालुओं की टोलियां उत्साहपूर्वक रवाना हो रही हैं।
मेले में शामिल होने के लिए सियाणा सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु ट्रैक्टर, गाड़ियां और टेंपो के माध्यम से बड़ी संख्या में निकल रहे हैं, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु सज-धज कर गुलाल, गाजे-बाजे और जयकारों के साथ पूरे जोश में रवाना हो रहे हैं।
इस मेले में जालोर, सिरोही एवं पाली जिले के मीणा समाज की विशेष भागीदारी रहेगी। सभी श्रद्धालु भूरिया बाबा के पावन स्थल पर पहुंचकर अपनी आस्था प्रकट करेंगे, जहां जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
मेले को लेकर बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चों ने नए-नए कपड़े, बूट-शूज और ऐनक आदि की खरीदारी की है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। मीणा समाज के लिए यह मेला एक अनोखा और ऐतिहासिक आयोजन माना जा रहा है, जिसमें शांति, एकता और भाईचारे का संदेश भी निहित है।
अनुमान है कि इस तीन दिवसीय मेले में तीनों जिलों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु भूरिया बाबा के दर्शन करने पहुंचेंगे और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए माथा टेकेंगे।
आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सामूहिक भक्ति, समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में युवा वर्ग और समाज के सक्रिय सदस्य भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, जो आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
गौतम ऋषि युवा मंडल, सियाणा के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न टोलियां बनाकर गाड़ियों एवं बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मेले के लिए रवाना किया जा रहा है।
यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और संस्कृति को सहेजने का सशक्त माध्यम भी बन रहा है।

0
0 views

Comment