logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नर्मदापुरम जिले में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल 📍 नर्मदापुरम | रिपोर्ट: विकास सियारिया नर्मदापुरम जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का

नर्मदापुरम जिले में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल
📍 नर्मदापुरम | रिपोर्ट: विकास सियारिया
नर्मदापुरम जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना और नल-जल योजना कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि न तो उन्हें पक्के मकान मिल पा रहे हैं और न ही पीने के पानी की समुचित व्यवस्था है। कई गांवों में सड़क और नालियों की स्थिति भी बेहद खराब है, जिससे लोगों का जीवन कठिन हो गया है।
👉 सबसे गंभीर मामला नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम चादोन पंचायत का मामलासामने आया है, जहां ग्रामीणों का कहना है कि:
महिलाएं मजबूरी में पैसे देकर पानी खरीद रही हैं
आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के बदले पैसे की मांग की जा रही है
विकास कार्य केवल कागजों में ही पूरे दिखाए जा रहे हैं
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जब शासन से लाखों-करोड़ों रुपये विकास कार्यों के लिए आ रहे हैं, तो आखिर वह पैसा जा कहां रहा है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे यह सवाल उठता है कि समस्या शासन स्तर की है या फिर स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का नतीजा है।
अब इस खबर के सामने आने के बाद यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या वाकई में आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल पाएगा या नहीं।

2
0 views

Comment