logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सूरजपुर में आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का समापन, टीएस बाबा रहे मुख्य अतिथि

समाचार सूरजपुर: जगदीश जायसवाल उदयपुर
गोंड समाज भवन, सूरजपुर में आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव (टीएस बाबा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि टीएस बाबा ने अपने संबोधन में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए जनसेवा के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक है। उनकी प्रेरणादायी उपस्थिति से पूरे आयोजन में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
इस प्रशिक्षण शिविर में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के लगभग 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर मार्गदर्शन दिया। उनके विचारों ने जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को लेकर प्रतिभागियों के संकल्प को और अधिक मजबूत किया।
शिविर के दौरान AICC ट्रेनर राहुल बल, नरेश राठौर, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, तथा सुश्री अंशिका कुजूर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर की अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह कोर्राम, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष पावले एवं अन्य जिलाध्यक्षों सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
यह शिविर आदिवासी समाज के अधिकारों के प्रति जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

66
224 views

Comment