“बिहार में स्मार्ट मीटर पर नया नियम लागू – अब समय के हिसाब से बदलेगा बिजली बिल!
”समझदारी से उपयोग करेंगे तो बिल कम आएगा!
बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए 1 अप्रैल 2026 से बिजली बिलिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव लागू कर दिया गया है। अब उपभोक्ताओं को बिजली उपयोग के साथ-साथ फिक्स चार्ज भी देना होगा और बिल Time of Day (TOD) यानी समय के आधार पर तय होगा।
नई व्यवस्था के तहत दिन (सुबह 9 से शाम 5 बजे) में बिजली सबसे सस्ती ₹2.30 प्रति यूनिट होगी, जबकि शाम के पीक टाइम (5 से 11 बजे) में यह ₹4.61 प्रति यूनिट तक पहुंच जाएगी। वहीं रात (11 से सुबह 9 बजे) के समय ₹3.87 प्रति यूनिट दर लागू रहेगी (सब्सिडी के बाद)।
सरकार का उद्देश्य पीक टाइम में बिजली खपत कम करना और सिस्टम को संतुलित बनाना है। हालांकि, नए नियम से जहां दिन में बिजली इस्तेमाल करने वालों को राहत मिलेगी, वहीं शाम के समय ज्यादा उपयोग करने पर बिल बढ़ सकता है।
बिहार में स्मार्ट मीटर के साथ लागू यह नया बिजली बिल नियम आम उपभोक्ताओं की आदतें बदलने वाला है। अब बिजली सिर्फ खपत पर नहीं, बल्कि समय + फिक्स चार्ज के आधार पर महंगी या सस्ती होगी। जो लोग समझदारी से बिजली का उपयोग करेंगे, वे बचत कर पाएंगे, जबकि पीक टाइम में ज्यादा उपयोग करने वालों का बिल बढ़ना तय है।