logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"विश्व शान्ति दूत, डॉ. शाज़िया तशनेम सिद्दीकी की पहल से चमकेगा मछरिया: गली क्रिकेट को मिलेगा राष्ट्रीय मंच"

कानपुर/उत्तर प्रदेश
डॉ. शाज़िया इंटरनेशनल ग्रुप्स के सहयोग से मदर फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने जा रहे मछरिया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तैयारियाँ ज़ोरों पर है इस क्रम में संस्था की संस्थापक ओर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रवर्तक डॉ० शाज़िया तशनेम सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय तथा पूर्व मंत्री राहत कुद्दुसी से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट किया। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए युवाओं के लिए इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया।।
भेंट के दौरान गली क्रिकेट को राष्ट्रीय पहचान दिलाने, ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को मंच देने तथा युवाओं को खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई इसी क्रम में आई एम कुद्दुसी को भी आमंत्रण प्रेषित किया गया।
यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें सामाजिक समरसता, खेल संस्कृति और युवा सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर दिनेश महाराज, फैयाजुद्दीन शाह एवं मोहम्मद फैजान भी उपस्थित रहे।।
मदर फाउंडेशन और डॉ. शाज़िया इंटरनेशनल ग्रुप्स का यह संयुक्त प्रयास न केवल क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा, बल्कि मछरिया जैसे क्षेत्रों को भी राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर पहचान दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा!!

10
3934 views

Comment