logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिल्सी में शोक: अर्दली मुन्ना सिंह की माता जी का हृदयगति रुकने से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या 04 निवासी एवं एसडीएम बिल्सी के अर्दली पद पर तैनात मुन्ना सिंह की माता जी का सोमवार शाम लगभग 5 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत के निधन पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य, पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, ओमप्रकाश सागर, एसडीएम प्रेमपाल सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह, मोहित राठी, नीरज सागर, डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय, दीपक चौहान, सपा नेता सर्वेश यादव, दीपक गुप्ता, कविंद्र सक्सेना, देवेंद्र सिंह, नन्दकिशोर सागर, तेजेंद्र सागर, बंगाली बाबू, फैजान राइन, रविंद्र सागर, पत्रकार संजीव राणा एवं ठाकुर देव सिंह सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। संवाद

29
1246 views

Comment