मशाइख-ए-मसोली कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे लोग
बाराबंकी। जिले के बेलखरा में आयोजित मशाइख-ए-मसोली कॉन्फ्रेंस का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दराज से आए उलेमा-ए-किराम मशाइख हुजूर सैय्यद शाह गुलजार मियां मसौली शरीफ और इंटरनेशनल शायर सैय्यद अब्दुल वशी साहब मुंबई से तशरीफ लाए और बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में इस्लामी तालीम, भाईचारा, अमन-शांति और समाज में एकता बनाए रखने पर जोर दिया गया। कॉन्फ्रेंस में मौजूद उलेमा-ए-किराम ने अपने बयान में कहा कि इस्लाम इंसानियत, मोहब्बत और सद्भावना का पैगाम देता है।
कॉन्फ्रेंस में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरा पंडाल “नारा-ए-तकबीर” और दुआओं से गूंज उठा।
इस मौके पर आयोजकों द्वारा आए हुए तमाम मेहमानों का स्वागत किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने में शाह आलम साहब समाजसेवी अमजद हुसैन, मोहसिन हसन बब्लू शेख शमशेर शेख जाफर शेख हाफिज तौशीफ और अन्य सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई गई।