logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गर्मी में राहत: पूर्व रेलवे रेलवे चलाएगा 4 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

मुंगेर: गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने बड़ी पहल की है।पूर्व रेलवे ने कोलकाता-भुवनेश्वर, मालदा टाउन-इतवारी, आसनसोल-पटना और किऊल-मालदा टाउन रूट पर चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम मांझी ने बताया कि अनुसार,08401/08402 भुवनेश्वर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को तीन फेरे लगाएगी।यह ट्रेन भुवनेश्वर से रात 00:50 बजे खुलकर सुबह 09:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी, जबकि वापसी में कोलकाता से शाम 17:10 बजे खुलकर अगले दिन 00:45 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच उपलब्ध रहेंगे।

वहीं 08871/08872 इतवारी-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 19, 20 और 26 अप्रैल को इतवारी से तथा 20, 21 और 27 अप्रैल को मालदा टाउन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन न्यू फरक्का, रामपुरहाट, बोलपुर शांतिनिकेतन, बर्द्धमान और डंकुनी स्टेशनों पर रुकेगी।

इसके अलावा 03202/03201 पटना–आसनसोल मेमू एक्सप्रेस स्पेशल 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसी क्रम में 03204/03203 किऊल-मालदा टाउन मेमू स्पेशल भी 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रोजाना संचालित होगी। यह ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे ने बताया कि इन सभी स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी, जिससे यात्रियों को गर्मी के मौसम में सफर करने में सहूलियत मिलेगी।

0
88 views

Comment