logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य मूर्ति अनावरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

करनावर / दौसा / सुमित कुमार बैरवा।। डॉ. भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी, करनावर द्वारा भारत रत्न Dr. B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य मूर्ति अनावरण (Statue Unveiling Ceremony) एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में लगभग ढाई हजार से अधिक ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा का अनावरण माननीय सांसद Murari Lal Meena, दौसा विधायक DC Bairwa, नगरपालिका चेयरमैन Indra Bairwa एवं पूर्व विधायक Gajraj Khatana के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री मुरारीलाल मीणा ने अपने उद्बोधन में समाज के विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए सांसद कोष से 10 लाख रुपये की राशि अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी को प्रदान करने की घोषणा की, जिसका उपयोग मूलभूत सुविधाओं के विकास में किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत दिनभर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया, दिनांक 12 अप्रैल की रात्रि में भव्य भीम जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भजन एवं जागरण के माध्यम से बाबा साहेब Dr. B. R. Ambedkar के जीवन, संघर्ष एवं विचारों का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण प्रवीण बरसी एवं उनकी टीम द्वारा बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष एवं विचारों पर आधारित भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने वातावरण को पूरी तरह भावनात्मक एवं प्रेरणादायी बना दिया। इसी क्रम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार बैरवा द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं बाबा साहेब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ। इस गरिमामय अवसर पर प्रधान कैलाश बैरवा, सीताराम मीणा, सरपंच लक्ष्मी नारायण शर्मा, अखिल भारतीय बैरवा महासभा जिला अध्यक्ष बाबूलाल बैरवा, समाजसेवी रामप्रसाद, श्याम भंडारी, प्रोफ़ेसर कमलेश सारसर, महेश वेद सहित अनेक गणमान्य नागरिक व मीडिया जगत से पत्रकार पंडित पुरुषोत्तम शर्मा एवं GTV RAJASTHAN NEWS चैनल के संपादक सुमित बैरवा की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन रमेशचंद्र बैरवा प्रधानाचार्य ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों—सरपंच सुनील बैरवा, उम्मेद बैरवा , प्रभुदयाल बैरवा, सुभाष, सतीश, राजेंद्र, चिम्मनलाल, प्रभुराम, राजेश, राकेश और मुकेश गुरुजी, रामजीलाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दिन-रात परिश्रम कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षा, एकता, बंधुत्व एवं सामाजिक समरसता को अपनाने का आह्वान किया तथा उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को सशक्त एवं संगठित बनाने का संकल्प लिया।

14
1394 views

Comment