logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*शादी के घर में कहर: सीवर लाइन ब्लास्ट से मकान क्षतिग्रस्त, दहेज का सामान मलबे में दबा*


मैहर। शहर के पुरानी बस्ती उत्तर दरवाजा वार्ड क्रमांक 9 में चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। क्षेत्र में निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी साफ नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यहां एक नहीं बल्कि दो-दो जगह गहरे गड्ढे (मौत के कुएं जैसे) खोदे गए हैं, जबकि रास्ता पूरी तरह चालू है। हैरानी की बात यह है कि मौके पर किसी भी तरह के सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस मार्ग से रोजाना छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं, लेकिन अब उनके लिए निकलना भी खतरे से खाली नहीं है। बच्चे न तो ठीक से खेल पा रहे हैं और न ही सुरक्षित आवाजाही कर पा रहे हैं।
इसी बीच पाइपलाइन डालने के लिए कंपनी द्वारा की गई ब्लास्टिंग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। ब्लास्ट इतना तेज था कि पास स्थित कैदी प्रजापति का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। यह वही घर है जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं। विस्फोट के झटके से मकान का हिस्सा गिर गया और शादी में बिटिया को दिए जाने वाला दहेज का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।
हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
घटना के बाद ब्लाक अध्यक्ष मुन्ना रमेश प्रजापति ने आक्रोश जताया है। उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।

0
0 views

Comment