logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ओडिशा से बिहार लेकर जा रहे थे 50 किलो गांजा, बहरागोड़ा पुलिस ने कार समेत दो तस्करों को दबोचा


जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा पुलिस को रविवार की देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस टीम ने 50 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूरे मामले का खुलासा ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग की ओर से सोमवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया गया. उन्होंने बताया कि गांजा को कार से लाया जा रहा था. इस बीच ही चेकिंग अभियान चलाकर वाहन को रोका गया था. गांजा को तस्कर ओडिशा से बिहार लेकर जा रहे थे.
गिरफ्तार आरोपियों में सोनारी झाबरी बस्ती का रहने वाला भीम यादव (32) और बिहार के थाना बरहारा के गांव बबुरा का रहने वाला राजकुमार पाल (40) शामिल है.
आरोपियों के पास से 25 पैकेट में बना हुआ 50 किलो गांजा, घटना में प्रयुक्त कार, दो मोबाइल फोन, नकद 3482 रुपये बरामद की गई है.
छापेमारी टीम में घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुजूर, इंसपेक्टर अनिल नायक, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, अनुसंधानकर्ता राहुल कुमार, एसआई सीमराज उरांव, रामप्रदेश राय, एएसआई संजु लकड़ा, सोम करण आदि शामिल थे.

10
619 views

Comment