logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत आज भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव अंतर्गत शक्तिकेंद्र नजरपुर एवं पालाचौरई में

“गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत आज भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव अंतर्गत शक्तिकेंद्र नजरपुर एवं पालाचौरई में लाभार्थियों से संवाद किया गया एवं वरिष्ठजनों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही हितग्राहियों के आवास पर पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित किया गया तथा योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शिवकुमार राय, श्री गौरव सिंह, श्री सुधीर तिवारी, श्री प्रभात विश्वकर्मा श्री दिलीप प्रजापति सहित श्री मुकेश उईके, श्री खेमचंद पवार, श्री केवल तिवारी, श्री अशोक तिवारी, श्री पारस खंगार, श्री ग्यास अहमद एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर संवाद स्थापित करना एवं सेवा कार्यों को सशक्त बनाना है।

0
77 views

Comment