logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शास्त्री कॉलोनी में  सर्व समाज द्वारा दीक्षार्थी संजय भैया का  बहुमान कर गोद भराई (भव्य जैनेश्वरी दीक्षा 26अप्रैल को)

परतापुर : वागड़   की पुण्य धरा परतापुर से सांसारिक मोह -माया छोड़कर   शिक्षक  से श्रमण बनने की ओर अग्रसर संजय दोसी सुपुत्र नथमल दोसी परतापुर  का बहुमान कर गोद  भराई रस्म शास्त्री कॉलोनी में सर्व समाज के पुरुष एवं महिलाओं द्वारा संपन्न  की गई।
यह जानकारी  देते हुए सुधीर भट्ट ने बताया कि  सर्वप्रथम  पूर्व विधायक  रमेश चंद्र  पंड्या ,करुणा  पंड्या एवं  डॉ.विशेष पंड्या,ममता पंड्या  ने दीक्षार्थी  संजय भैया का शास्त्री कॉलोनी में प्रवेश पर  तिलक,माल्यार्पण ,पगड़ी  पहनाकर ,श्री फल भेंट  कर स्वागत किया तत्पश्यात दीक्षार्थी को गाजे बाजे के साथ समारोह स्थल ले जाया गया  जहां तिलक लगाकर आरती वंदना भट्ट व सीमा शुक्ला  ने उतारी।  सर्व समाज की तरफ से  दिनेश पंड्या,   शिशुपाल पंचोरी ,असगर अली नाहरपुरा, इदरीस भाई सदर, रियाज भाई,सतीश टेलर, डायालाल पंचाल, शांतिलाल कलाल,परेश डिंडोर,विमल बामनिया, कमलेश कुमार जैन, ने पगड़ी पहनाकर बहुमान किया।  तत्पश्यात  गिरीश पंड्या, विमल त्रिवेदी,मनोज भट्ट,  पल्लव भट्ट,  नरेंद्र भट्ट, सुधीर भट्ट, कल्पेश भट्ट, संदीप जवेरी,  तरुण पंड्या, हितेश शुक्ला, रमेश दोसी,  अल्केश जैन ,हितेश भट्ट,दीपक जैन ने शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।
दीक्षार्थी की हल्दी रस्म एवं मेहंदी की रस्म दीप्ति भट्ट, ममता पंड्या,कविता भट्ट,दीप्ति भट्ट,रेणुका त्रिवेदी,जागृति भट्ट, रोनिका जवेरी, अर्चना भट्ट, नीता भट्ट,भावना पंड्या, जय श्री भट्ट,रेणुका उपाध्याय, कांता भट्ट ने सम्पन्न की।  उपस्थित जन समुदाय ने गोद भराई की। इस अवसर  रमेश पंड्या, सतीश टेलर,चंद्र प्रकाश  सिसोदिया,असगर अली,इदरीस भाई, संदीप जवेरी ने  अपने विचार रखे।
दीक्षार्थी संजय भैया ने  सांसारिक जीवन में सभी  के सहयोग व मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर उनके द्वारा  सभी जीवों को क्षमा करते हुए  उपस्थित सर्व समाज प्रतिनिधियों एवं  जन समुदाय  से क्षमा याचना की गई। संचालन विपिन भट्ट ने  किया व आभार सुनील भट्ट ने माना।

22
738 views

Comment