प्रशासन से कोई जवाब नहीं... जहां से शुरू हुआ हंगामा वहां से देखें हालात, क्या बोल रहे श्रमिक?
नोएडा में हालात इस वक्त काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं और जो कुछ सेक्टर 84 की मदरसन कंपनी से शुरू हुआ था, वो अब पूरे जिले में फैलता नजर आ रहा है. कई इंडस्ट्रियल इलाके में श्रमिक सड़कों पर उतर आए हैं और विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया है. इस वक्त हालात कंट्रोल में तो हैं, लेकिन तनाव साफ महसूस किया जा सकता है. सड़क पर हर तरफ पत्थर, कांच और जली हुई गाड़ियों के मलबे पड़े हैं. कई पुलिस की गाड़ियां और प्राइवेट वाहन आग के हवाले कर दिए गए, जिनमें से कुछ अभी भी जले हुए हाल में खड़े हैं. यहीं से ये प्रदर्शन शुरू हुआ था और धीरे-धीरे पूरे नोएडा फेस-2 के अलग-अलग इलाकों में फैल गया. फिलहाल भी कई जगहों पर श्रमिक इकट्ठा हैं, हालांकि इस समय कोई बड़ा प्रदर्शन