logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच पुलिस अधीछक विश्व जीत श्रीवास्तव ने सुनी जनता की फरियाद त्वरित कार्रवाई का दिया आदेश

**प्रेस विज्ञप्ति**

- **जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा सुनी गई जन समस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश**

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित *जनता दर्शन* में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रकरणों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करते हुए उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही निर्देश दिये गये कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे आमजन को प्रभावी राहत मिल सके।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी उपस्थित रहे।

**मीडिया सेल, बहराइच**

0
35 views

Comment