logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सर्किट हाउस में ‘नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन, प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन

अयोध्या।
स्थानीय सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से उपस्थित महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का उल्लेख करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं की लोकतंत्र में भागीदारी और अधिक सशक्त होगी तथा देश के विकास में उनकी भूमिका निर्णायक बनेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारियों एवं स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित महिलाओं ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राधे श्याम त्यागी ने कहा कि नारी नेतृत्व अब केवल घर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्र निर्माण के हर महत्वपूर्ण निर्णय में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक अखंड सिंह, डिम्पल, कृष्ण कुमार पांडेय, खुन्नू, सुशील मिश्रा, डॉ. अंजू पाण्डेय, रीना द्विवेदी, विजय लक्ष्मी जायसवाल, डॉ. शकुंतला त्रिपाठी, एडवोकेट माधुरी त्रिपाठी, डॉ. शशि मिश्रा सहित भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

0
89 views

Comment