चाकू से गोप कर की गई हत्या
गोंडा जनपद के धानेपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बेलहारी गांव निवासी आनंद पांडेय उम्र 40 वर्ष की देर रात चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।आपको बता दें कि धानेपुर थानाक्षेत्र के बग्गीरोड पर स्थित
न्यू मेडी लाइफ अस्पताल एवं ड्रामा सेंटर पर अपने भांजे के विवाद को सुलझाने अस्पताल पहुंचे थे आनंद पांडेय,जहां मारपीट के दौरान उनके गले पर चाकू से वार कर दिया गया।चाकू के वार से आनंद पांडेय की मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया है।
पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी अनुपम शुक्ला, अस्पताल संचालक अनिल ओझा समेत पांच नामजद और तीन से चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक आनंद पांडेय के भांजे सत्यप्रकाश शुक्ला जो रमवापुर के निवासी हैं, न्यू मेडी लाइफ अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करते थे। आरोपी अनुपम शुक्ला भी उसी अस्पताल में वार्ड बॉय था। विवाद तब शुरू हुआ जब सत्यप्रकाश शुक्ला ने अपनी ड्यूटी पर पहुंचकर देखा कि अनुपम शुक्ला ने दिन की ड्यूटी के दौरान अपना काम पूरा नहीं किया था।इसी बात को लेकर अस्पताल के ग्रुप में दोनों के बीच मैसेज के जरिए बहस शुरू हुई,जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। देर रात दोनों वार्ड बॉय के बीच कहासुनी बढ़ने लगी, जिसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिजनों और रिश्तेदारों को मौके पर बुला लिया था। मामा आनंद पांडेय भी अपने भांजे सत्यप्रकाश के साथ अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान अनुपम शुक्ला और अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया और चाकू से उनके गले पर वार कर उनकी हत्या कर दी। मृतक आनंद पांडेय के परिवार में 18 वर्षीय बेटा उत्कर्ष पांडेय और 15 वर्षीय बेटी श्रुति हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं।प्रभारी निरीक्षक धानेपुर अरविंद कुमार यादव ने बताया कि पीडित परिवार की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी अनुपम शुक्ला उर्फ अनूप,राजन शुक्ला,साजन शुक्ला,अनुपम के पिता और अस्पताल संचालक अनिल और तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या मारपीट और गाली गलौज समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है धानेपुर थाने की पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है।