हजरत पीर सय्यद सादिक शाह हुसैनी (र ह) बडी दरगह नाशिक का उर्स शरीफ 6 से 15 मई तक मनाया जायेगा
नाशिक सूत्र
पुराना नाशिक क्षेत्र स्थित बड़ी दरगाह शरीफ में हजरत पीर सैय्यद सादिक शाह हुसैनी बाबा का सालाना उर्स 6 मई से 15 मई 2026 तक अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह उर्स हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक माना जाता है, जहां हर धर्म और वर्ग के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर दुआएं मांगते हैं।
उर्स शरीफ की शुरुआत 6 मई से होगी, जबकि 15 मई को पारंपरिक रस्मों के साथ समापन किया जाएगा। इस दौरान दरगाह परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, इबादत, दुआ और सूफियाना महफिलों का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, राज्य भर से हजारों अकीदतमंद और जायरीन इस मौके पर दरगाह में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। उर्स के दौरान दरगाह को भव्य रोशनी से सजाया जाएगा और चारों ओर इबादत, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम गूंजेगा।
ट्रस्टी सैय्यद मसूद मुस्तेहसन साबीर अली पीरजादा और अताउर्रहमान अब्दुल रहमान शेख ने जानकारी दी कि परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी उर्स का आयोजन तय कार्यक्रम के मुताबिक ही किया जाएगा।