logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CG समाचार सच के साथ Bilaspur news"आखिरी विदाई… और दो जिंदगियों में उजाला,,, महामानवता की मिसाल,,,,,

बिलासपुर :- कस्तूरबा नगर आखिरी विदाई… और दो जिंदगियों में उजाला,,, महामानवता की मिसाल,,,,,

बिलासपुर- की एक शांत सुबह… लेकिन सिंधी कॉलोनी में उस दिन सन्नाटा कुछ ज्यादा ही गहरा था। हर चेहरा नम था, हर आंख में एक ही सवाल—इतनी कम उम्र में क्यों?
सिर्फ 30 साल के अखिल सिंधवानी अब इस दुनिया में नहीं थे।घर में मातम था… मां की रुलाई, पिता की खामोशी और अपनों की टूटी हुई हिम्मत—सब कुछ बयां कर रहा था कि यह नुकसान कितना बड़ा है। लेकिन इसी गहरे अंधेरे के बीच, एक ऐसा फैसला लिया गया जिसने इस दुख को एक नई रोशनी में बदल दिया।दुख में लिया गया सबसे बड़ा निर्णय
जब हर कोई शोक में डूबा था, तब अखिल के पिता अजय सिंधवानी ने एक ऐसा साहसी कदम उठाया, जो हर किसी के बस की बात नहीं। उन्होंने कहा—"अखिल चला गया है लेकिन उसकी आंखें किसी और की दुनिया रोशन कर सकती हैं।"यहीं से शुरू हुई एक नई कहानी… मानवता की कहानी।परिजनों ने नेत्रदान का फैसला लिया और तुरंत हैंड्स ग्रुप से संपर्क किया। थोड़ी ही देर में डॉक्टरों की टीम घर पहुंची। माहौल बेहद भावुक था—आंसुओं के बीच एक महान कार्य की तैयारी चल रही थी। जब विदाई बनी उम्मीद
पूरे सम्मान और संवेदनशीलता के साथ नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी हुई। उस पल घर में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं… लेकिन दिल में एक संतोष भी था—अखिल अब भी कहीं न कहीं ज़िंदा रहेगा। उसकी आंखों से…दो अनजान लोग अब इस दुनिया को देख पाएंगे।वो रंग, वो चेहरे, वो सपने—जो अब तक सिर्फ अंधेरे में थे, अब रोशनी में बदलेंगे। एक कहानी जो हमेशा याद रहेगी,,अखिल की विदाई सिर्फ एक अंत नहीं रही…वो एक शुरुआत बन गई—दो नई जिंदगियों की।हैंड्स ग्रुप ने भी भावुक होकर कहा—"नेत्रदान सिर्फ दान नहीं, ये किसी के जीवन में नया सवेरा है।" अमर हो गया एक नाम"आज अखिल सिंधवानी सिर्फ एक नाम नहीं… एक मिसाल बन चुके हैं।उन्होंने जाते-जाते ये सिखा दिया कि इंसान की असली पहचान उसके जाने के बाद भी ज़िंदा रह सकती है।क्योंकि…कुछ लोग जाते नहीं, रोशनी बनकर हमेशा हमारे आसपास रहते हैं।

9
226 views

Comment