सोनभद्र में भव्य रामकथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सोनभद्र। जनपद के मजगांव क्षेत्र अंतर्गत सलैया स्थित हनुमान मंदिर के समीप इन दिनों भव्य रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं और भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं।
कथावाचन का दायित्व सुप्रसिद्ध कथावाचक सूखेन तिवारी जी निभा रहे हैं, जो अपनी मधुर वाणी और सरल शैली में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का वर्णन कर रहे हैं। कथा के दौरान रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों को विस्तार से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिक जीवन जीने की प्रेरणा भी मिल रही है।
कार्यक्रम स्थल पर भक्ति एवं आस्था का माहौल बना हुआ है। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से की गई हैं। क्षेत्रीय लोगों में इस रामकथा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि यह रामकथा कार्यक्रम आगामी दिनों तक लगातार चलेगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।