logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैमूर/बिहार, भगवानपुर थानाध्यक्ष की मानवीय पहल, फरियादी महिला की आर्थिक मदद कर पेश की मानवता की मिसाल





संवाददाता - रामा शंकर चौबे

कैमूर। खबर कैमूर जिले के भगवानपुर थाना का है। जहां अक्सर आम जनता पुलिस थानों के नाम से कतराती है और पुलिस की छवि को लेकर मन में डर रहता है, वहीं कैमूर जिले के भगवानपुर थानाध्यक्ष ने अपनी दरियादिली से मानवता की एक नई मिसाल पेश की है। उनके इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। बता दें कि ताजा मामला भगवानपुर थाना परिसर का है, जहां ओरगाईं गांव की एक महिला अपने छोटे बच्चे को लेकर किसी फरियाद के साथ पहुंची थी। महिला की स्थिति और उसकी जरूरत को देखते हुए थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा भावुक हो उठे। उन्होंने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए एक पुलिसकर्मी को निर्देशित किया कि महिला और उसके बच्चे के भोजन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। वही पुलिसकर्मी द्वारा पैसे मिलते ही फरियादी महिला के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उसकी आंखों में कृतज्ञता के भाव दिखे। थाने में मौजूद अन्य लोगों ने जब पुलिस का यह रूप देखा, तो वे थानाध्यक्ष के इस मानवीय व्यवहार की जमकर प्रशंसा करने लगे। सूत्रों के अनुसार, थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा केवल अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए ही नहीं, बल्कि थाने के सौंदर्यीकरण और सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि थाने के वातावरण को सकारात्मक और सुंदर बनाने के लिए अपनी निजी राशि से परिसर में कई फूल और पौधे लगवाए हैं। आपको बताते हुए चलें कि उनकी यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने किसी की मदद की हो; इससे पहले भी वे कई बार गरीब और असहाय फरियादियों को आर्थिक रूप से सहयोग कर चुके हैं। वही समाज में अक्सर पुलिस की एक सख्त छवि पेश की जाती है, लेकिन भगवानपुर थानाध्यक्ष जैसे अधिकारियों के प्रयास यह सिद्ध करते हैं कि वर्दी के पीछे भी एक संवेदनशील दिल धड़कता है। इस तरह की पहल न केवल पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करती है, बल्कि कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत करती है।

1
726 views

Comment