भवानीमंडी के मूक-बधिर स्कूल में होगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर: झालावाड़ मेडिकल कॉलेज की टीम करेगी जांच, संस्कृत स्कूल में होगा शुभारंभ
भवानीमंडी स्थित श्री राधेश्याम संस्कृत पाठशाला (मूक-बधिर विद्यालय) में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर श्री राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट भवानीमंडी द्वारा संचालित है।
कई विशेषज्ञ करेंगे चेकअप
शिविर में नाक, कान, गला (ईएनटी), भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी), न्यूरोलॉजी, हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) और सामान्य बीमारियों के विशेषज्ञ बच्चों की जांच करेंगे और परामर्श देंगे।
11 बजे संस्कृत स्कूल में होगा शुभारंभ
ट्रस्ट अध्यक्ष के.के. राठी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ सोमवार को सुबह 11 बजे संस्कृत स्कूल में होगा। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुश्री श्रद्धा गोमे (आईएएस) विशेष बच्चों के माता-पिता को उनके भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
टीम करेगी बच्चों का परीक्षण
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज की एक विशेष टीम इस शिविर में बच्चों का परीक्षण करेगी। ट्रस्ट अध्यक्ष ने आसपास के सभी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों से इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
Aima media jhalawar