कैलादेवी में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर निकलेगी भव्य रैली*
सर्वसमाज सेवा समिति के तत्वावधान में DJ के साथ पैदल रैली
कैलादेवी (संवाददाता): नरेश जाटव
क्षेत्र में 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सर्वसमाज सेवा समिति, कैलादेवी के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम एवं डीजे के साथ पैदल रैली का आयोजन किया जाएगा।समिति के अनुसार रैली दोपहर 12:00 बजे अंबेडकर कॉलोनी से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, मेन बाजार, मेन मंदिर रास्ता, नरसी गेस्ट हाउस एवं नयापुरा बस स्टैंड होते हुए पुनः अंबेडकर कॉलोनी में समाप्त होगी।इस रैली में कैलादेवी क्षेत्र के एवं आसपास के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रूप से संपन्न कराने के लिए समिति द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।
आयोजक: सर्वसमाज सेवा समिति, कैलादेवी निवेदक: समस्त आम बस्ती, कैलादेवी
संपर्क: 9057508304, 8239764450, 9057551746, 9610160542