बिहार बॉयज टीम ने हरियाणा को पराजित कर जूनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशीप में फहराया परचम , रचा इतिहास 🏆 लगा बधाइयों का ताँता 🏆
खगड़िया 12 अप्रैल 2026/ AIMA Media News
Manoj Kumar Sharma / Social Media Activist
वाह! बिहार के शेरों ने कमाल कर दिया 👏
बिहार बॉयज टीम ने हरियाणा को 2-0 से हराकर जूनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशिप 2026 अपने नाम की
मुख्य बातें:
सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में पहुंची बिहार टीम और फिर मेजबान हरियाणा को कड़े मुकाबले में 2-0 से पटखनी दी। अंडर-17 सब जूनियर वर्ग में ये जीत ऐतिहासिक है।
🏆खगड़िया का जलवा🏆
15 सदस्यीय बिहार टीम में ब्राइट वे पब्लिक स्कूल, झीकटीया महेशखूँट, खगड़िया के 4 खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा:
सुशांत कुमार – टीम के कप्तान
आर्यण कुमार पकरैल
अंकित कुमार
आर्यण कुमार, खगड़िया
इन चारों का चयन 5 अप्रैल को रतनपुर, बेगूसराय में प्रशिक्षण के बाद हुआ था।
खगड़िया लगोरी संघ के कोच प्रेम कुमार, अध्यक्ष इंजि. धर्मेन्द्र कुमार, सचिव दीपक कुमार और संयुक्त सचिव विजय प्रताप व रवि कुमार ने पूरी टीम को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बिहार के इन लालों ने पूरे देश में राज्य और खगड़िया जिले का नाम रौशन कर दिया। चक दे बिहार! 🏆