logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेहतर प्रशिक्षण से ही फील्ड कार्य अधिक सुगम एवं प्रभावी होगा: अपर कलेक्टर

बेहतर प्रशिक्षण से ही फील्ड कार्य अधिक सुगम एवं प्रभावी होगा - अपर कलेक्टर

अपर कलेक्टर ने गोहद एवं अमायन में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया

अपर कलेक्टर श्री एल.के. पाण्डेय ने आज गोहद एवं अमायन में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की प्रगति का अवलोकन करते हुए जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें आपकी भूमिका अहम है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अपने अधीनस्थ प्रगणकों को बेहतर एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान करें। साथ ही जनगणना कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान हेतु भी प्रगणकों का मार्गदर्शन करें, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी शंकाओं का तत्काल समाधान किया जाए। बेहतर प्रशिक्षण से ही फील्ड का कार्य अधिक सुगम एवं प्रभावी होगा।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

22
1215 views

Comment