बांसवाड़ा - आंबापुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गेहूं चोरी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
आंबापुरा (बांसवाड़ा) | बांसवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में आंबापुरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र में हुई गेहूं चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है।
क्या था पूरा मामला?
घटना 14 मार्च 2026 की रात्रि की है, जब बोरिया निवासी प्रार्थी प्रकाश पिता धुलिया पटेल के घर के बाहर खुले में रखे 17 कट्टों में से 7 कट्टे गेहूं चोरी हो गए थे। प्रार्थी ने 17 मार्च को आंबापुरा थाने में करीब 5 क्विंटल गेहूं चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
पुलिस की रणनीति और गिरफ्तारी
थानाधिकारी निर्भय सिंह राणावत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मुखबिरों के जाल और तकनीकी सहायता की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की। जाँच के दौरान सेमलापाडा निवासी शिवा पिता रूपलाल कटारा (21 वर्ष) और नरेग पिता बहादुर कटारा की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
11 अप्रैल 2026 को पुलिस ने आरोपी शिवा को डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी नरेग के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
माल बरामदगी और अग्रिम कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी शिवा की निशानदेही पर घटनास्थल की तस्दीक की और उसके कब्जे से चोरी किए गए तीन कट्टे गेहूं बरामद किए। आरोपी शिवा को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस टीम अब इस मामले के शेष आरोपी नरेग की तलाश में जुटी है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों व जवानों की मुख्य भूमिका रही:
• श्री निर्भय सिंह राणावत (थानाधिकारी, आंबापुरा)
• श्री पारचन्द (एएसआई, थाना आंबापुरा)
• श्री भागचन्द (कांस्टेबल)
• श्री कमल सिंह (चालक कांस्टेबल)
• श्री हर्षराज सिंह (रिक्रूट कांस्टेबल)
रिपोर्ट: अब्दुल कमाल, रिपोर्टर (आंबापुरा)
स्त्रोत: आधिकारिक प्रेस नोट, बांसवाड़ा पुलिस