logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मवाना में काव्य ब्रह्मास्त्र द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर के प्रांगण में हुआ भव्य कवि सम्मेलन

मेरठ /मवाना - माँ भगवती को समर्पित काव्य-पटल काव्य ब्रह्मास्त्र तथा श्री खाटू श्याम मन्दिर के संयुक्त तत्वाधान में 8वां शक्ति उपासना समारोह दिनांक 11 अप्रैल शनिवार को श्री खाटू श्याम मन्दिर प्रतिभा कॉलोनी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अखिल कौशिक ने की,मुख्य अतिथि डॉ शक्ति साहनी,डॉ सीता शर्मा,सुश्री सुधा चौहान,डॉ अजयवीर गर्ग तथा थाना प्रभारी सुश्री पूनम सिंह जादौन रहे।

कार्यक्रम के सूत्रधार श्री खाटू श्याम मन्दिर अध्यक्ष श्री सुभाष रस्तौगी, सचिव श्री विनय दुबलिश तथा काव्य ब्रह्मास्त्र पटल के संस्थापक कवि व गीतकार कुमार मुनीश अक्स रहे।
कार्यक्रम सन्चालन अन्तराष्ट्रीय गीतकार श्री मनोज कुमार मनोज ने किया तथा स्वागत सन्चालन कवि व अभिनेता श्री मनमोहन भल्ला ने किया।
कार्यक्रम के सूत्रधार माँ भगवती के दास कुमार मुनीश अक्स ने पढ़ा:-
दुर्गा रूप धर किया दुष्टों का सफाया
कौन समझ पाया है महामाया की माया
माँ तेरे चरणों मे कोटि कोटि है वंदन

अन्तराष्ट्रीय गीतकार श्री मनोज कुमार मनोज ने पढ़ा:-
जगत की जननी है, सृष्टि का निराला रूप,
मात भगवती तेरा नाम ही अमर है l
कृपा दात्री, कृपा सिंधु विघ्न की विनाशनी तू,
तेरे ही आशीष से ये मवाना नगर है l

कवि तथा अभिनेता श्री मनमोहन भल्ला ने पढ़ा :-
सुबह सवेरे उठकर जो , माँ को किया प्रणाम
देवी देव प्रसन्न हुए , हो गए चारों धाम

अन्तराष्ट्रीय कवयित्री सुश्री प्रियंका राय ॐ नन्दनी ने पढ़ा:-
मां मेरी कविताओं में तुम सागर सा विस्तार दो
लिखूं झूठ को झूठ कलम में मैया ऐसी धार दो
बात प्रेम की जब आए राधा रानी बन जाऊं
जब भी पाप बढ़े धरती पर चंडी का अवतार दो
काव्य ब्रह्मास्त्र अध्यक्षा सुश्री दीपा गुप्ता ने पढ़ा:-
तेरे चरणों में शीश जबसे ये झुकाया है
नाम जिव्हा पे बस एक तेरा ही आया है
पड़ी जब धूप या तेज बारिश कभी हुई
तेरी करुणा की छांव को सदा ही पाया है

कट्टर हिन्दू शेरनी के नाम से प्रसिद्ध सुश्री समीक्षा जादौन ने पढ़ा:-
मैं वेदों का अमर ज्ञान,मैं वचनों की परिपाटी हूँ
मैं युध्दों का अर्जित फल,वीरों की हल्दी घाटी हूँ
मैं सत्य सनातन सी पावन,मैं मर्यादित हूँ सदियों से
मैं तन मन धन से हिन्दू हूँ,मैं भारत माँ की माटी हूँ
कार्यक्रम में डॉ सुधीर त्यागी,अभयवीर गर्ग,मनोज रस्तौगी,गोपाल अग्रवाल,संजय मेहता,दर्शन चौहान,नीरज धमीजा,दीपक बजाज,मनोज प्रकाश गोयल,कुलदीप रस्तौगी,इंद्र अरोरा,प्रभात रस्तौगी,शिव रस्तौगी,मुकेश अग्रवाल,गौरव मक्कड़,प्रफुल्ल रस्तौगी,बॉबी अरोरा,राज गुप्ता आदि अनेको गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही...तथा श्रोताओं की भारी भीड़ ने साहित्यकारों की मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्यक्रम के बीच बीच मे जय भवानी के उदघोष ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

39
1855 views

Comment