logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामनाथ पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

AIMA न्यूज एजेंसी।
​मुख्य अतिथियों ने मेधावियों को मेडल व घड़ी देकर किया सम्मानित, बच्चों की प्रतिभा को सराहा
​नौसागर (युग जागरण संवाददाता):
क्षेत्र के मधनपुरवां स्थित रामनाथ पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों ने अतिथियों का मन मोह लिया।
​दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री छट्ठू सिंह (पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के अनुज), धानी ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र नाथ तिवारी एवं बृजमनगंज ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
​अतिथियों ने किया विज्ञान मॉडलों का अवलोकन
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और आधुनिक तकनीक पर आधारित विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए। मुख्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बच्चों से उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी ली और उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण की प्रशंसा की।
​मेधावी छात्रों का सम्मान
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल, स्कूल बैग और दीवार घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूर्व प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव, धानी मंडल अध्यक्ष नितेश मिश्रा सहित गुलाब चौरसिया, अयोध्या साहनी, सुनील सिंह और रामपत मौर्य ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर गुप्ता ने आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक चंद्रबदन गुप्ता, सोनू प्रजापति, अंजू मौर्य, प्रिया चौधरी, पुरुषोत्तम मौर्य, किरण भारती, जानकी मौर्य, सीमा प्रजापति और जानवी चौधरी का विशेष योगदान रहा।

24
1068 views

Comment