अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाण्डवनगर शहडोल में
सीईओ जिला पंचायत होंगे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी
====
विभिन्न अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
====
शहडोल 12 अप्रैल 2026- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. केदार सिंह के निर्देशन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को प्रातः 10ः30 बजे सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाण्डवनगर, शहडोल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल, व्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने हेतु सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति को नोडल अधिकारी एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम का सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।