logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

65 वे जन्मदिन पर वरिष्ठ रिटायर्ड वैज्ञानिक हरीश कुमार शर्मा सम्मानित।

65 वे जन्मदिन पर वरिष्ठ रिटायर्ड वैज्ञानिक हरीश कुमार शर्मा सम्मानित।

पाली रविवार 12 अप्रेल। दिव्यांग सेवा समिति पाली द्वारा दिव्यांगो के लिए समिति के माध्यम से निरन्तर उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर समिति संरक्षक एवं वरिष्ठ रिटायर्ड वैज्ञानिक हरीश कुमार शर्मा को आज उनके 65 वे जन्मदिन पर माल्यार्पण स्वागत पट्टीका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

अपने सम्मान में हरीश कुमार शर्मा ने कहां कि पीडित मानवता विशेष कर मूक-बधिर दिव्यांग जनों की सेवा करने से एक सुकून मिलता है। इससे जो आत्मसंतुष्टि मिलती वह बयां नहीं की जा सकती। यह सम्मान मेरा नहीं दिव्यांग जनों कि सेवा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड अवस्था में हर व्यक्ति को दिव्यांग सेवा समिति जैसी सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर पिडित मानवता की सेवा कर मनुष्य जन्म की सार्थकता सिद्ध करनी चाहिए।

इस अवसर पर समिति संस्थापक एवं मंत्री घेवरचन्द आर्य, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन, वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी जयनारायण अरोड़ा, एडवोकेट मो. साबिर खान, महावीर कुम्भट, ओमप्रकाश भट्ट, सत्यनारायण गुप्ता, नरपतसिंह राजपुरोहित, राकेश भटनागर,, गजराज सिंह जोधा, सुरेश सुखाडिया, करणसिंह, किशोर भाई सहित कई वरिष्ठ रिटायर्ड नागरिक और गणमान्य जन मौजूद रहे।
रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली

9
1039 views

Comment