logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छबड़ा में जैन समाज ने मुनि सुवृत नाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया धूमधाम से, अभिषेक शांति धारा पूजा अर्चना के साथ विधान का किया आयोजन।

छबड़ा:स्थानीय दिगम्बर जैन समाज ने रविवार को मुनीसुव्रत भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक धूमधाम से मनाया इस अवसर पर मन्दिर जी पर भगवान की अभिषेक शांति धारा नित्य नियम पूजा एवं मुनिसुव्रतनाथ भगवान के विधान का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।
दिगम्बर जैन महिला मण्डल की संरक्षक डोली जैन एवं कोषाध्यक्ष रेखा पोरवाल जैन के अनुसार शनिवार को जैन‌ समाज द्वारा मुनिसुव्रतनाथ भगवान का जन्म‌ एवं तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया सुबह मन्दिर जी पर भगवान की अभिषेक एवं शांति की गई इसके बाद देव शास्त्र गुरु,नव देवता पार्श्वनाथ भगवान,मुनीसुव्रत भगवान की सामूहिक पूजा अर्चना की गई तथा बाद में विधी विधान से मुनिसुव्रतनाथ भगवान का विधान कर सुख शांति की कामना सहित 108 अर्घ चढ़ाये तथा महाअर्घ,शान्तिपाठ के बाद यहां आरती की गई। सभी धार्मिक कार्यक्रमों में मूलचंद जैन, शिखर लुहाड़िया वीरेन्द्र पाटनी, देवेन्द्र पाटनी,श्री मति मन्जू लुहाड़िया,डोली पाटनी,प्रमीला पाटनी,कमला लुहाड़िया,सारिका लुहाड़िया,नीलम‌ लुहाडिया कुन्ती जैन, पोरवाल रेखा जैन पोरवाल ,सरोज जैन पोरवाल शोभा पाण्डया एवं उर्मिला सेठी सहित अन्य महिला पुरुष शामिल हुए।

0
0 views

Comment