logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जलेसर में एसडीएम पीयूष रावत ने संभाला कार्यभार...

जलेसर में एसडीएम पीयूष रावत ने संभाला कार्यभार

जलेसर। एसडीएम भावना विमल के जिला मुख्यालय स्थानांतरण के बाद अपर उप जिलाधिकारी पीयूष रावत ने आज जलेसर तहसील में एसडीएम पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम पीयूष रावत ने स्पष्ट किया कि तहसील क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही लेखपालों एवं अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि एसडीएम पीयूष रावत मूल रूप से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के निवासी हैं। वही एसडीएम भावना विमल को अपर उप जिलाअधिकारी एटा बनाया गया !

0
0 views

Comment