शाम 4 बजे की बड़ी खबरें..........
➡लखनऊ, आदर्श व्यापार मंडल की रक्षा मंत्री से मुलाकात, डेलिगेशन व्यापारियों की समस्या लेकर मिला, LDA की सीलिंग नोटिस के खिलाफ उठाई आवाज, गोमती नगर और तेलीबाग में नोटिस पर विरोध, मार्केट स्ट्रीट घोषित करने की मांग, कई बाजार शामिल, कई इलाकों में मार्केट स्ट्रीट घोषित करने की मांग,
➡आगरा, कार रेंटल के नाम पर बड़े फ्रॉड का खुलासा, पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, किराए पर गाड़ी लेकर गिरवी रख देते थे, 2 महीने किराया देकर बंद कर देते थे पेमेंट, फर्जी दस्तावेज बनाकर कार गिरवी रख देते, 3-4 लाख में गिरवी रखते थे, 2 आरोपी फरार, 12 कार, मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद, ऐप से आधार कार्ड में फोटो बदलकर ठगते थे, हाईवे प्रोजेक्ट में गाड़ी लगाने का देते थे झांसा, ट्रांस यमुना थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज,
➡इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, BNSS की धारा 106 को लेकर टिप्पणी, पुलिस द्वारा प्रॉपर्टी अटैच करने पर स्पष्टीकरण, धारा 106 के तहत पहले से नोटिस जरूरी नहीं माना, कोर्ट ने धारा 106 को धारा 107 से अलग बताया, धारा 107 में नोटिस देना अनिवार्य प्रावधान है, मजिस्ट्रेट को धारा 107 के तहत नोटिस जारी करना होता है, दोनों धाराओं की प्रक्रिया, उद्देश्य अलग-अलग बताए,
➡फिरोजाबाद, आवारा कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला, गली में चलते हुए बच्चे पर हमला, शिकोहाबाद में फ्रेंड्स कॉलोनी की घटना,
➡चंदौली, अराजक तत्वों ने खंडित की अंबेडकर मूर्ति, मूर्ति खंडित होने से लोगों में भारी आक्रोश, पुलिस मौक पर समझाने- बुझाने में जुटी, नई मूर्ति लगवाने की बात पर हुए शांत, धीना के कमालपुर सिलौटा का मामला,
➡मुरादाबाद, विधायक का अनोखा गायकी अंदाज, एक के बाद एक गाए कई गाने, लोगों ने जमकर उठाया गानों का लुत्फ, बिलारी से MLA हैं मो फहीम इरफान,
➡कन्नौज, बिजली पोल से टकराया सीएनजी टैंकर, टकराकर खाई में पलटा सीएनजी टैंकर, स्टेयरिंग फेल होने से हादसे की आशंका, चालक, हेल्पर को कराया गया भर्ती, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में हादसा,
➡जालौन, जालौन पहुंचे भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष, बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों का किया आंकलन, हरनाम सिंह ने किसानों से बात कर जानी हकीकत,
➡सुल्तानपुर, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाश गोली मारकर फरार, घर के बाहर सोते समय व्यक्ति की हत्या, जयसिंहपुर कोतवाली के बेलगरा की घटना,
➡रामपुर, नकली करेंसी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, एसपी ने पुलिस लाइन में किया खुलासा, कब्जे से 4.88 लाख की नकली करेंसी बरामद, अधबने नोट, लैपटॉप, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन मिली,
➡अमेठी, बाबा साहेब की मूर्ति स्थापना का मामला, सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति स्थापित, पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे थे एसडीएम, सार्वजनिक स्थल से मूर्ति को था हटवाया, उपद्रव के बाद लेखपाल की तहरीर पर केस, 19 नामजद व 50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज, उपद्रव करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव का मामला,
➡कुशीनगर, प्रेमी के लिए प्रेमिका टावर पर चढ़ी, जेल से छुड़ाने के लिए टावर पर चढ़ी, 2 दिन पूर्व प्रेमी को पुलिस ने भेजा जेल, पुलिस, प्रशासनिक अफसर मनाने में जुटे, विशुनपुरा थाने के दुदही नगर का मामला,
➡हरदोई, गैस उपभोक्ता को एजेंसी कर्मियों ने पीटा, बुकिंग सिलेंडर को कैंसिल कर देते कर्मी, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज, 2 अरेस्ट, मारपीट करने का वीडियो वायरल, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मटियामऊ मामला,
➡फिरोजाबाद, बिजली लाइन के करंट से युवक की मौत, परिजन, भीड़ ने किया हंगामा, रोड जाम, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप, 3 घंटे हंगामा कर मुआवजे की मांग की, जेई ने मांगे थे 20 हजार रुपये- परिजन, तार ऊपर करने के लिए रुपये मांगे- परिजन, जसराना के पढ़ाम चौकी क्षेत्र का मामला,
➡चंदौली, सब्जी के झोले में छिपाकर तस्करी, 400 ग्राम हेरोइन संग 2 तस्कर अरेस्ट, बरामद हेरोइन की कीमत करीब 50 लाख, पड़ाव चौराहा के पास से गिरफ्तारी, दोनों बाराबंकी निवासी, NDPS एक्ट में केस, मुगलसराय पुलिस मामले की जांच में जुटी,
➡बरेली, एसएसपी अनुराग आर्य की बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर क्राइम जयपाल सिंह पर एक्शन, फरियादी से दुर्व्यवहार करना पड़ा महंगा, जांच के बाद इंस्पेक्टर क्राइम सस्पेंड, विभागीय जांच के भी दिए गए आदेश, नबाबगंज थाने में तैनात थे जयपाल सिंह,
➡रायबरेली, शॉर्ट सर्किट से लगी आग का तांडव, दो किसानों के खेतों में भीषण आग, करीब 5 बीघा गेहूं जलकर राख हुआ, ग्रामीणों ने बमुश्किल आग बुझाई, बिजली विभाग पर पीड़ितों का आरोप, सरेनी थाना क्षेत्र के कहिंजर की घटना,
➡दिल्ली, आशा भोसले के निधन पर पीएम ने जताया दुख, आशा भोसले जी के निधन से गहरा दुख हुआ-PM, भारत ने एक महान आवाज खो दी- पीएम मोदी, दशकों तक लोगों के दिलों को छुआ- पीएम मोदी,
➡पौड़ी, पौड़ी में UKD की गढ़वाल संवाद यात्रा, यूकेडी का स्थानीय मुद्दों पर जोर, पौड़ी पहुंची UKD की गढ़वाल संवाद यात्रा, पौड़ी बस स्टेशन में संवाद कार्यक्रम, पहाड़ से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा,
➡दिल्ली, मंगोलपुरी पुलिस ने शराब सप्लायर को दबोचा, 46 कार्टन 2,292 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, हरियाणा में बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब, शराब की सप्लाई में इस्तेमाल कार भी बरामद, दिल्ली पुलिस सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी,
➡दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया, आशा भोसले जी का निधन अत्यंत दुखद-मुर्मू, संगीत जगत में गहरा शून्य उत्पन्न हो गया-मुर्मू, एक प्रतिष्ठित गायिका के रूप में शानदार करियर-मुर्मू, ‘उनसे व्यक्तिगत रूप से हुई मुलाकातों की सुखद यादें’, उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया-मुर्मू, ‘उनका निधन संगीत प्रेमियों के लिए अपूरणीय क्षति’