logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बेला में बनी पानी की टंकी बनी शोपीस,अधिकारी मांग रहे बिल

*टोटियों तक नहीं पहुंचा पानी तो बिल काहे का बोले ग्रामीण*

*बेला,औरैया।* विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत बेला में लगभग बीस साल पहले बनी पानी की टंकी की हालात आज तक नहीं सुधरी है। ग्रामीणों के मुताबिक हर वर्ष टंकी के मैंटीनेन्स के नाम पर लाखों रूपये निकाले जाते है जबकि ग्रामीणों को पानी नहीं मिलता है। लगभग दो साल पहले कई शिकायतों के बाद पानी चालू कराया गया था जो सिर्फ दस पंद्रह दिन हीं उपलब्ध हो सका फिर वहीं धर्रा चलने लगा। ज़ब टंकी में ही पानी नहीं है तो ग्रामीणों को क्या मिलेगा। . पाइपलाइन में कई जगह लीकेज भी हैं। दो साल पहले ग्राम पंचायत के मजरा दहनानांग में एक नयी पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। जिससे पंचायत की आधी आबादी को तो पानी मिल रहा है लेकिन आधी आबादी को पानी ही नहीं मिल रहा है। इससे नाराज कुछ ग्रामीण शुक्रवार को पानी की टंकी परिसर में पहुंचे और बताया की ग्राम पंचायत सचिव द्वारा बिल मांगा जा रहा है जबकि हम लोगों को न तो पानी मिलता है और टोंटी भी गायब हो चुकी है। इस मौके पर रामप्रताप, राजबहादुर, अजब सिंह, जुलेखा, कुसमा देवी, रामप्रकाश, अनीता देवी, महेश, तिवारी, सोनी चौहान, सुमन चौहान, पपू शर्मा, शीटू शर्मा, राजू, विपिन, सुरेन्द्र कुमार, रामनाथ, सत्यभान, प्रांशु, रतिराम, मनमोहन, सीलमती, किरन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0
12 views

Comment