logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सचिन पायलट के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

दौसा/राजस्थान 12 अप्रैल 2026 :

राजस्थान के दौसा क्षेत्र के खेड़ला बुजुर्ग में आज उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट का आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए।



जैसे ही सचिन पायलट कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरा क्षेत्र “सचिन पायलट जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।



इस अवसर पर सचिन पायलट ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने युवाओं और किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात भी कही।



कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी बड़ी भागीदारी रही। जिसमे पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह,पूर्व सरपंच संजय सिंह,दीनदयाल गुर्जर, रामेश्वर प्रसाद, गांव के बड़े बुजुर्ग आदि उपस्थित थे| आयोजन को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।



स्थानीय लोगों के अनुसार, सचिन पायलट का यह दौरा क्षेत्र के विकास और राजनीतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सुबान खान
महवा दौसा राजस्थान

1
517 views

Comment