logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

(काशीपुर) आवारा कुत्तों से बढ़ती परेशानी- लोग डरे, समाधान की की मांग

काशीपुर शहर की सुभाष नगर कॉलोनी में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब कॉलोनी वासियों के लिए समस्या बनती जा रही है सुभाष नगर की गलियों में कुत्तों के झुंड अक्सर रहागीरों पर भोंकते तथा बच्चों बुजुर्गों और मोटरसाइकिल सवारो के पीछे भागते हैं जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है डॉग लवर्स तथा कॉलोनी निवासियों के बीच अक्सर कहा सुनी एक समस्या बनती जा रही है स्थानीय निवासियों के अनुसार सुबह शाम टहलना तथा बच्चों और बुजुर्गो का बाहर निकलना लगभग मुश्किल हो गया है अभिभावकों के अनुसार बच्चों तथा बुजुर्गों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन गई है लोगों का मानना है कि इस समस्या से निपटने के लिए आवारा पशु प्रबंधन जैसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना जरूरी है ताकि नागरिक आवारा कुत्तों से बिना डरे दैनिक जीवन को जी सकें

19
1306 views

Comment