logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह में 130 जोड़ों का होगा विवाह... एटा जनपद के 27 जोड़े भी होंगे लाभान्वित

मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह में 130 जोड़ों का होगा विवाह...

एटा जनपद के 27 जोड़े भी होंगे लाभान्वित



एटा, दिनांक 11 अप्रैल 2026

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत मंडल स्तर पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन



दिनांक 12 अप्रैल 2026 को प्रातः 09 बजे से कलश बैंक्वेट, डी.पी.एस. के सामने, तालानगरी, अलीगढ़ में किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में अलीगढ़ मंडल के जनपद अलीगढ़, हाथरस, कासगंज एवं एटा के कुल 130 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा।



जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा दिए गए मार्गदर्शन में श्रम विभाग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत जनपद एटा के 27 जोड़े भी लाभान्वित होंगे। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी पंजीकृत निर्माण श्रमिक के बैंक खाते में ₹85,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, साथ ही ₹15,000 प्रति जोड़ा विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाएंगे।



श्रम अधिकारी राज बाबू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना गरीब एवं पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक चिंताओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना श्रमिक परिवारों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है, जिससे वे अपनी बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कर सकें।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा संबंधित लाभार्थियों को भी ससमय सूचित कर दिया गया है।

3
705 views

Comment